Madhyakalin bharat ka itihas के अंतर्गत भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम मुस्लिम शासक मुहम्मद बिन कासिम था| उसने 712 ई० में भारत पर आक्रमण किया |मुहम्मद बिन कासिम के आक्रमण के समय सिंध का शासक दाहिर था| इसने सिंध तथा मुल्तान को जीत लिया.अलप्तगीन तुर्क सरदार ने गजनी में स्वतन्त्र तुर्क राज्य की स्थापना की थी. बाद में सुबुक्तगीन ने गजनी पर कब्ज़ा कर लिया.986 ई० में गजनी के सुबुक्तगीन ने भारत के पश्चिमोत्तर भाग पर आक्रमण किया| यह भारत पर पहला तुर्की आक्रमण था|
- किस मुस्लिम शासक ने भारत पर सबसे पहले आक्रमण किया था.- मुहम्मद बिन कासिम
- अरबों ने सिंध पर कब आक्रमण किया था ?- 712
- अरब आक्रमण के समय सिंध पर किसका शासन था ?- दाहिर
- महमूद गजनी किसका पुत्र था ?- सुबुक्तगीन
- महमूद गजनी ने भारत पर कितने बार आक्रमण किया ?- 17 बार
- महमूद गजनी ने भारत पर पहला आक्रमण कब किया था ?-1001 ई ०
- महमूद गजनी का सबसे चर्चित आक्रमण कहाँ पर किया था ?- 1025 ई०(सोमनाथ मंदिर )
- महमूद गजनी का अंतिम आक्रमण किसके विरुद्ध था ? - जाटों के विरुद्ध
- मोहम्मद गौरी ने भारत पर पहला आक्रमण किसके विरुद्ध किया था ? - मुल्तान
- तराइन का पहला युद्ध कब लड़ा गया ?- 1191(मोहम्मद गौरी व प्रथ्वीराज चौहान )
- तराइन का दूसरा युद्ध कब लड़ा गया ?- 1192 (मोहम्मद गौरी व प्रथ्वीराज चौहान )
- चन्दावर का युद्ध कब लड़ा गया था ? - 1194 (मोहम्मद गौरी व जयचंद )
- किस राजपूत राजा ने मुहम्मद गौरी को पहली बार हराया था ?- बघेल भीम
- तराइन की पहली लड़ाई में प्रथ्वीराज को किसने पराजित किया था ? - मुहम्मद गौरी
सल्तनत काल
1206 से 1526 ई० तक उत्तर भारत पर दिल्ली सल्तनत के शासकों ने शासन किया |दिल्ली सल्तनत में तुर्की तथा अफगान वंशों ने शासन किया|
गुलाम वंश
गुलाम वंश को इल्बरी, ममलुक तथा दासवंश के नाम से भी जाना जाता था |गुलाम वंश के दौरान कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुत्बी, इल्तुतामिश ने शम्सी तथा बलबन ने बलबनी शासन की स्थापना की थी|
- गुलाम वंश की स्थापना किसने की थी ?- कुतुबुद्दीन ऐबक (1206 ई०)
- कुतुबुद्दीन ने अपनी राजधानी कहाँ पर बनायी ?- लाहौर
- दिल्ली का वह सुल्तान जिसकी मृत्यु पोलो खेलते समय हुई थी ? - कुतुबुद्दीन ऐबक (SSC-2014)
- लाख बख्श के नाम से जाना जाता था | - कुतुबुद्दीन ऐबक (SSC-2005)
- कुतुबमीनार की नीव किसने डाली थी ? - कुतुबुद्दीन ऐबक
- अजमेर में अढाई दीन का झोपड़ा किसने बनवाया था ?- कुतुबुद्दीन ऐबक
- कुतुबुद्दीन ऐबक का उत्तराधिकारी कौन था ?- आरामशाह
- आरामशाह के बाद दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठा था ? - इल्तुतमिश
- क़ुतुबमीनार को किसने पूरा किया ?- इल्तुतमिश
- पहला शासक जिसने बग़दाद के खलीफा की उपाधि धारण की ? - इल्तुतमिश (SSC-CHSL-2013)
- दिल्ली का पहला प्रभुत्त संपन्न सुलतान कौन था ?- इल्तुतमिश
- चांदी का सिक्का टंका किसने चलाया. -इल्तुतमिश (SSC-CGL-2016)
- इल्तुतमिश ने लाहौर से राजधानी कहाँ पर स्थानांतरित किया ? - दिल्ली
- इल्तुतमिश ने किसे चंगेज खां से बचने के लिए किसे अपने यहाँ शरण नहीं दी ? - जलालुद्दीन
- इल्तुतमिश के बाद दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठा था ? - रुकनुद्दीन फिरोज
- प्रथम मुस्लिम शासिका दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाली कौन थी ?- रजिया सुलतान (SSC-2016)
- रजिया की हत्या कहाँ पर हुई ?- कैथल
- ऐसा सुल्तान जो टोपी सींकर अपना जीवन निर्वाह करता था? - नसीरुद्दीन महमूद
- बलबन का वास्तविक नाम क्या था ?- बहाउद्दीन
- सिजदा व पाबोस की प्रथा किसने शुरू की ?- बलबन
- फ़ारसी त्यौहार 'नौरोज' की शुरुआत किसने की ? - बलबन (SSC-CPO-2006)
- 'लौह एवं रक्त की नीति' किसने अपनायी थी ?- बलबन ने
- 'उलुंग खां' की उपाधि किसने धारण की ? - बलबन
- अमीर खुसरो व अमीर हसन किसके दरबार में रहते थे ? - बलबन
- गुलाम वंश का अंतिम शासक कौन था ?- शम्सुद्दीन कैमुर्स
खिलजी वंश
जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने 1290 ई० में दिल्ली का सुल्तान बना|सुलतान बनने से पहले वह बुलंदशहर का इक्तादार था|जलालुद्दीन फिरोज खिलजी बहुत उदार शासक था|वह हिन्दुओं के प्रति काफी सहिष्णु था उसने मंगोलों को पराजित किया| उसके शासनकाल में मंगोल दिल्ली में बसे,जिन्हें 'नवीन मुसलमान' कहा गया |
- गुलाम वंश को समाप्त कर खिलजी वंश की स्थापना किसने की ? - जलालुद्दीन फिरोज खिलजी
- जलालुद्दीन की हत्या करके कौन दिल्ली का सुलतान बना ? - अलाउद्दीन खिलजी
- अलाउद्दीन के बचपन का क्या नाम था ? - अली तथा गुरशास्प
- नगद वेतन तथा स्थायी सेना की नींव किसने रखी ?- अलाउद्दीन खिलजी
- घोड़ा दागने तथा सैनिकों का हुलिया लिखने की प्रथा की शुरुआत किसने की थी ? -अलाउद्दीन खिलजी
- 'मूल्य नियंत्रण प्रणाली' का द्रणता से पालन किसने किया ?- अलाउद्दीन खिलजी
- किसके शासन काल में सबसे ज्यादा मंगोल आक्रमण हुए ? - अलाउद्दीन खिलजी
- दक्षिण भारत विजय के लिए अलाउद्दीन ने किसको भेजा ? - मालिक काफूर
- अलाई दरवाजा,सीरी का किला, हजार खंभा महल का निर्माण किसने करवाया ?- अलाउद्दीन खिलजी
- नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट करने वाला मुस्लिम शासक कौन था ? -बख्तियार खिलजी(SSC-2011)
- किसने अपने को 'सिकंदर-ए-सानी' उपाधि से विभूषित किया ?-अलाउद्दीन खिलजी
- दिल्ली सल्तनत की राजकीय भाषा थी ? -फारसी (SSC-CGL-2016)
तुगलक वंश
गयासुद्दीन तुगलक ने दिल्ली सल्तनत में एक नवीन राजवंश की स्थापना की|खुशरो शाह के शासन को समाप्त कर गयासुद्दीन तुगलक 1320 ई० में दिल्ली का सुल्तान बना| गयासुद्दीन तुगलक का नाम गाजी तुगलक था| अलाउद्दीन खिलजी के समय वह दीपालपुर का सूबेदार था| गयासुद्दीन तुगलक पहला सुल्तान था,जिसने कृषि उत्पादन में वृद्धि की और सबसे ज्यादा ध्यान दिया| उसने नहरों का निर्माण करवाया| उसने दिल्ली के निकट तुगलकाबाद नगर की स्थापना की थी|
- तुगलक वंश का पहला शासक कौन था ?- गयासुद्दीन तुगलक
- वह शासक जिसने नहरों का निर्माण सबसे पहले करवाया ?- गयासुद्दीन तुगलक
- गयासुद्दीन के बाद दिल्ली का सुलतान कौन बना ?- मुहम्मद बिन तुगलक
- मध्यकाल में पागल बादशाह किसे कहा गया था ? - मुहम्मद बिन तुगलक
- मुहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी देवगिरी से कहा स्थानांतरित की ?- दौलताबाद
- सांकेतिक मुद्रा का प्रारंभ सबसे पहले किसने किया ?- मुहम्मद बिन तुगलक
- इब्नबतूता की पुस्तक 'रेहला' में किस सुलतान की घटनाओं के बारे में वर्णन किया गया ? -मुहम्मद बिन तुगलक
- यात्री इब्नबतूता कहाँ से आया था ? -मोरक्को (SSC-CGL-2002,06)
- किसके शासनकाल में दक्षिण में किन दो भाईयों ने विजय नगर की स्थापना थी ?-मुहम्मद बिनतुगलक
- मुहम्मद-बिन-तुगलक निपुण था | - दर्शन में (SSC-CGL-2004)
- विजय नगर की स्थापना किसने की ? - हरिहर एवं बुक्का
- किसने सबसे पहले ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाया ? - फिरोज शाह तुगलक (SSC-CHSL-2013)
- किसके शासन काल में सबसे ज्यादा नहरों का निर्माण किया गया ?-फिरोजशाह तुगलक
- किसके शासन काल में टोपरा एवं मेरठ से अशोक के स्तंभों को लाकर दिल्ली में स्थापित किया गया? -फिरोज शाह तुगलक (SSC-2006)
- 'दीवान-ए-खैरात' विभाग की स्थापना किसने की थी ? -फिरोजशाह तुगलक
- किसने सिचाईं तथा लोक निर्माण कार्य का पर्याप्त ध्यान दिया ? -फिरोजशाह तुगलक (SSC-2012)
- किसके शासन काल में सबसे ज्यादा दासों की संख्या थी ? -फिरोज शाह तुगलक
- फतुहात-ए -फिरोज शाह की रचना की | -फिरोज शाह तुगलक
- किस वंश के शासकों ने सबसे अधिक शासन किया ? -तुगलक वंश
- रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी ? -इल्तुतमिश
स्वतन्त्र प्रांतीय राज्य
- जौनपुर की स्थापना किसने की थी ? -फिरोज शाह तुगलक
- शार्की राजवंश की स्थापना किसने की थी ?-मलिक सरवर
- कश्मीर का अकबर किसे कहा जाता है ?-जैन-उल-आबदीन
- गुजरात का सबसे प्रतापी शासक कौन था ? -महमूद बेगड़ा
- मालवा में खिलजी वंश की स्थापना किसने की थी ? - महमूद शाह
- चित्तौड़ में विजय स्तंभ का निर्माण किसने करवाया था ? -राणा कुंभा (1448 ई०) (SSC-CGL-1999)
- हल्दी घाटी का युद्ध किनके बीच हुआ था ?-अकबर व महाराणा प्रताप (1576 ई ०)
- मेवाड़ की राजधानी कौन थी ?-चित्तौड़गढ़
- खानदेश की राजधानी कौन थी ? - बुरहानपुर
- किसने खान देश को अपने राज्य में मिलाया ? - अकबर
सैयद वंश
खिज्र खां ने सुलतान के बदले रैयत-ए-आला की उपाधि ग्रहण की| उसने अपने सिक्के नहीं बनवाये तथा तुगलक शासकों के नाम के सिक्के उसके शासनकाल में प्रचलित रहे| उसने पंजाब,मुल्तान तथा सिंध को दिल्ली सल्तनत में शामिल किया| सल्तनत काल में शासन करने वाला 'सैयद वंश' एकमात्र शिया समुदाय का वंश था|
- सैयद वंश का संस्थापक कौन था ? - खिज्र खां (SSC-CGL-2016)
लोदी वंश
बहलोल लोदी ने दिल्ली सल्तनत में लोदी राजवंश की स्थापना की| वह अफगानों की महत्वपूर्ण शाखा शाहुखेल से संबंधित था| दिल्ली का सुलतान बनने पर उसने गाजी की उपाधि ग्रहण की |उसने अफगान सरदारों को जागीरें प्रदान की | बह्लोल लोदी ने जौनपुर को दिल्ली सल्तनत में मिलाया ,जहाँ शार्की वंश स्वतन्त्र रूप से शासन कर रहा था | उसने बहलोल लोदी नामक एक सिक्का भी जारी किया था |यह सिक्का अकबर के शासनकाल तक प्रचलन में रहा वह अपने सरदारों को मकसद-ए -अली कहकर पुकारता था तथा सरदारों के खड़े रहने पर स्वयं भी खड़ा रहता था|
- लोदी वंश का संस्थापक कौन था ?- बहलोल लोदी (SSC-CGL-2010,14)
- दिल्ली पर पहला अफगान शासक था | - बहलोल लोदी
- किसने सरदारों को 'मकसद-ए-अली' कहकर पुकारा ? -बहलोल लोदी
- आगरा नगर की स्थापना किसने की ? - सिकंदर लोदी
- भूमि मापने की प्रणाली गज-ए-सिकंदरी का प्रचलन किसने किया ?- सिकंदर लोदी ने
- किसने आगरा को अपनी राजधानी बनाया ? -सिकंदर लोदी
- सिकंदर लोदी की मृत्यु किस बीमारी के कारण हुई ? - गले की बीमारी
- लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था ? - इब्राहिम लोदी
- सुल्तानों की राजभाषा क्या थी ? - फ़ारसी
- पानीपत का प्रथम युद्ध किसके बीच लड़ा गया था ?- बाबर एवं इब्राहिम लोदी(1526) (SSC-2004,16)
सल्तनत कालीन व्यवस्था
- किन दो वंशजों नें खिलजी शासकों से तत्काल पहले और बाद शासन किया ? - गुलाम व तुगलक
- सल्तनत काल में केन्द्रीय प्रशासन के मुखिया को क्या कहा जाता था ? - सुल्तान
- किसका शासनकाल में अमीरों का महत्व चरमोत्कर्ष पर था ? - लोदी वंश
- प्रशासन की सबसे छोटी इकाई होती थी ?- ग्राम
- किसने इक्ता प्रथा को समाप्त किया ? - अलाउद्दीन खिलजी
- इक्ता प्रथा को दुबारा किसने चालू किया ? - फिरोजशाह तुगलक
- सल्तनत काल में केंद्र के नियंत्रण वाली भूमि क्या कहलाती थी ? - खालसा भूमि
सूफी आन्दोलन
मुस्लिम रहस्यवादी आन्दोलन सूफीवाद या सूफी मत के रूप में भी जाना जाता है |सूफी आध्यात्मिक प्रवर्तक को 'पीर' तथा शिष्य को मुरीद कहते हैं|
- सूफी परंपरा में पीर से क्या आशय है ? - सूफियों का गुरु
- बाबा फरीद की रचनाएं लिखी गयीं | - गुरु ग्रन्थ साहिब में
- भारत में चिस्ती सिलसिले को किसने स्थापित किया था ? - शेख मोइनुद्दीन चिश्ती
- अजमेर में किस सूफी फ़कीर की दरगाह है ?- मोइनुद्दीन चिश्ती
भक्ति आन्दोलन
- भक्ति आन्दोलन को दक्षिण भारत से उत्तर भारत में किसके द्वारा लाया गया ? - रामानंद
- रामानंद का जन्म कहाँ हुआ था ? - प्रयाग में
- महाराष्ट्र में भक्ति संप्रदाय किसकी शिक्षाओं द्वारा फैला था ? - संत ज्ञानेश्वर
- कबीर दास जी का जन्म कहाँ हुआ था ?- वाराणसी
- साखी व बीजक की रचना किसके द्वारा की गयी थी ? - कबीर
- गुरु नानक का जन्म कहाँ हुआ था ? - तलवंडी(ननकाना साहिब )
- गुरु नानक किससे प्रभावित थे ?- बाबा फरीद
- अलवर संतों का अविर्भाव किस आधुनिक राज्य से हुआ ? - तमिलनाडू
- श्री बल्लभाचार्य जी का जन्म कहां पर हुआ ?- चम्परान्य (वाराणसी)
- गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म कहां पर हुआ था ?- राजापुर(बाँदा )
- रामचरित मानस की रचना किसने की थी ?- तुलसीदास जी ने
- शिवाजी के समसामयिक मराठा संत का नाम था ?- संत तुकाराम
- संत रैदास जी का जन्म कहां पर हुआ ?- बनारस
- भक्ति आन्दोलन का प्रचार प्रसार असम में किसने किया था ?- शंकरदेव ने
मुग़ल काल
बाबर
- मुग़ल वंश का संस्थापक कौन था ?- बाबर
- पानीपत का युद्ध किनके बीच हुआ था ?- इब्राहिम लोदी व बाबर के बीच
- खानवा का युद्ध किनके बीच हुआ था ?- बाबर व राणा सांगा (Raj.Police-2010,11)
- अपनी उदारता के कारण बाबर को कौन सी उपाधि दी गयी ?- कलन्दर
- बाबर की म्रत्यु कहां पर हुई थी ?- आगरा
- बाबर की इच्छा के अनुसार उसका शव कहाँ दफनाया गया ? -काबुल (SSC-INCOME TAX-2005)
- बाबर के बाद किस मुग़ल शासक ने शासन किया ?- हुमायूं
- किस युद्ध के बाद मुग़ल राज्य की नींव पड़ी ?- पानीपत का युद्ध
- भारतं में सबसे पहले तोपखाने का प्रयोग किसने किया था ?- बाबर (SSC-2016)
हुमायुं
- हुमायूँ गद्दी पर बैठने से पहले कहां का सूबेदार था ?- बदख्शां
- 'हुमायूंनामा' की रचना किसने की थी ?- अकबर
- दिल्ली में पुराना किला का निर्माण किसने करवाया था ?- हुमायूं
- हुमायूं को किस लड़ाई में पराजय के बाद भारत से भागना पड़ा था ?- कन्नौज
शेरशाह
- सूर साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?- शेरशाह सुरी
- शेरशाह का जन्म कहां हुआ था ?- बजवाड़ा(होशियारपुर )
- शेरशाह के बचपन का क्या नाम था ?- फरीद खां
- बिलग्राम का युद्ध किनके बीच हुआ था ?- हुमायूं एवं शेरशाह सूरी (1540 ई०)
- शेरशाह सूरी को किस किले को जीतने के बाद म्रत्यु हो गयी ?- कालिंजर
- शेरशाह ने किस युद्ध में हुमायूं को हराया और गौड़ पर कब्ज़ा किया ?-चौसा का युद्ध (1539)(SSC-2014)
- काबुलियत एवं पट्टा प्रथा की शुरुआत किसने की थी ?- शेरशाह सूरी
- चांदी का रुपया नामक सिक्का किसने चलाया?- शेरशाह सूरी ने
- ग्रैंड ट्रंक रोड का निर्माण किसने करवाया था?- शेरशाह सूरी (Utt.Police(PAC)2007,SSC-2012)
- डाक प्रथा का प्रचालन किसने शुरू किया था?- शेरशाह
- शेरशाह का उत्तरधिकारी कौन था ?- इस्लाम शाह
- शेरशाह की महानता का धोतक है। -प्रशासनिक सुधार
अकबर
- अकबर का जन्म कहाँ पर हुआ था ?- अमरकोट के राणा वीर साल के महल में
- अकबर की माता का क्या नाम था ?- हमीदा बानू बेगम
- अकबर का राज्याभिषेक कहां पर हुआ था?- कलानौर
- अकबर का संरक्षक कौन था ?- बैरम खां
- पानीपत की दूसरी लड़ाई कब हुई थी?-1156 ई०(अकबर व हेमू के बीच )
- हल्दीघाटी का युद्ध कब हुआ था ?-1576(अकबर व महाराणा प्रताप के बीच ) (Raj.Police-2010,11)
- अकबर का सेनापति का क्या नाम था?-मान सिंह
- अकबर ने सर्वप्रथम समुद्र को कब देखा?-गुजरात विजय के दौरान
- गुजरात विजय की स्मृति में अकबर ने किसका निर्माण करवाया था?-बुलंद दरवाजा
- अकबरनामा की रचना किसने की थी?-अबुल फजल नें (SSC-2009,12)
- अकबर के दरबार में प्रसिद्द संगीतकार का क्या नाम था?-तानसेन
- कौन सा शासक निरक्षर था ?-अकबर (SSC-CGL-2010,चकबंदी लेखपाल )
- मनसबदारी प्रथा किसने चलाई थी?- अकबर
- बीरबल के बचपन का क्या नाम था ?- महेश दास (Utt.Police-2009)
- इबादत खाना का निर्माण किसने करवाया था?-अकबर (SSC-CHSL-2014)
- हिंदी साहित्य का स्वर्ण काल किसके काल को कहा जाता है?-अकबर के काल
- तुलसीदास किसके समकालीन थे? -अकबर
- किस विद्रोह को दबाने के बीरबल की हत्या कर दी गयी?-युसुफजाइयों
- अकबर ने जरी कलम की उपाधि किसे दी थी ?-मुहम्मद हुसैन
- अकबर के काल में भू राजस्व के सुधारों के लिए कौन उत्तरदायी था ? -टोडरमल
- मुग़ल काल का पहला भारतीय हिंदी विद्वान था? -मलिक मोहम्मद जायसी (SSC-CHSL-2010)
- तानसेन का मूल नाम क्या था ?-रामतनु पाण्डेय (SSC-CGL-2008)
- 'आईने अकबरी' पुस्तक के लेखक का क्या नाम था?- अबुल फजल (SSC-CPO-2006,07)
- अबुल फजल किस सूफी संत के पुत्र थे ? -शेख मुबारक (SSC-CGL-2016)
- रामायण का फ़ारसी भाषा में अनुवाद किसने किया? -अब्दुल कादिर बदायूनी ने (UPPolice-2009,SSC-CPO-2011)
- किस मुग़ल सम्राट को हिंदी गीतों का श्रेय प्राप्त है ?-अकबर
- 'दीन-ए-इलाही' की शुरुआत किसके शासन में की गयी ?-अकबर (Rajsthan Police-2010,11)
- 'दीन-ए-इलाही' धर्म को सबसे पहले किसने अपनाया ?-बीरबल (SSC-CGL-2015)
- मेवाड़ राजघराने से सम्बंधित प्रसिद्ध संत थीं ?-मीराबाई (FCI-2012)
- अकबर का मकबरा कहाँ स्थित है? -सिकंदराबाद (SSC-CGL-2016)
जहांगीर
- अकबर का उत्तराधिकारी कौन था ?-जहांगीर
- जहांगीर के बचपन का क्या नाम था ?-सलीम
- जहाँगीर को किस काम के लिए जाना जाता है ?-न्याय की जंजीर
- सिक्खों के 5 वें गुरु अर्जुनदेव को फांसी किसने दी थी ? -जहाँगीर
- चित्रकारी किसके शासन काल के दौरान अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची ? -जाहांगीर
- जहाँगीर का क्या अर्थ है ?-विश्व विजेता (FCI-2012)
- किस काल को चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है ?-जहाँगीर के काल
- किस शासक ने तम्बाकू के प्रयोग का निषेध किया ?-जहाँगीर (SSC-CGL-2014)
- नूरजहाँ का वास्तविक नाम क्या था?- मेहरुन्निसा (SSC-CHSL-2014)
- नूरजहाँ की माता अस्मत बेगम किसकी खोज की थी?- गुलाब से इत्र निकालना
- कैप्टन हाकिन्स व प्रथम अंग्रेज टामस रो किसके दरबार में आया था?-जहाँगीर (SSC-2016)
शाहजहाँ
- शाहजहाँ किसके बाद सिंहसन पर बैठा था ?-जहांगीर
- ताजमहल का निर्माण किसने करवाया था ?- शाहजहाँ ने
- दिल्ली में लाल किला का निर्माण किसने करवाया था ?- शाहजहाँ (Utt.Police-2009)
- शाहजहाँ ने खानखाना की उपाधि किसे प्रदान की थी ?-आसफ खां
- ताजमहल की रूप रेखा किसने तैयार की थी ?- उस्ताद ईसा (SSC-CPO-2003)
- मयूर सिंहासन का निर्माण किसने करवाया था ?-शाहजहाँ ने
- स्थापत्य कला का स्वर्ण काल किसे कहा जाता है ?- जहांगीर के शासन काल को
- मुग़ल भवनों में किसे लम्बाई तथा चौड़ाई में बिलकुल बराबर बताया गया है ?-ताजमहल (SSC-2007)
- उपनिषदों का फ़ारसी भाषा में अनुवाद किसने करवाया था ?- दारा शिकोह
- आगरा में मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ?- शाहजहाँ
- किसने भगवद्गीता का फ़ारसी भाषा में अनुवाद किया ? -दारा शिकोह (SSC-CGL-2012)
- शाहजहाँ का मयूर सिंहासन कौन ले गया था?- फ़ारसी आक्रामक नादिर शाह
औरंगजेब
- जिन्दापीर के नाम से जाना जाता था ?-औरंगजेब
- सिक्ख धर्म के 9 वें गुरु तेग बहादुर की हत्या किसने की थी ?-औरंगजेब
- जजिया कर को पुनः किसने लागू किया था ?-औरंगजेब
- भारत में बीबी का मकबरा कहाँ स्थित है ? -औरंगाबाद
- गोल गुम्बज स्थित है ? -बीजापुर (FCI-2012)
- औरंगजेब ने अकबर को कहां पर कैद करके रखा था ?-जयपुर भवन
- किसने अपने दरबार में संगीत पर पाबंदी लगाई ?-औरंगजेब
- औरंगजेब कौन सा वाध्य यंत्र बजाने में निपुण था ?- वीणा
- किस शासक के शासनकाल में मुग़ल सेना में सबसे ज्यादा हिन्दुओं की संख्या थी ? -औरंगजेब
- औरंगजेब की म्रत्यु कहाँ पर हुई ? -अहमदनगर (महाराष्ट्र ) (SSC-2013)
मराठा साम्राज्य
- मराठा साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?-शिवाजी
- मराठा साम्राज्य का दूसरा संस्थापक किसे माना जाता है ? -बालाजी विश्वनाथ (SSC-CGL-2016)
- शिवाजी का जन्म कहाँ पर हुआ था?-शिवनेर दुर्ग
- शिवाजी की माता का क्या नाम था?-जीजाबाई
- शिवाजी के गुरु का क्या नाम था?-कोंडदेव
- शिवाजी के अध्यात्मिक गुरु कौन थे ?-गुरु रामदास (SSC-INCOME TAX 2006)
- पुरंदर की संधि किनके बीच हुई ? -महाराजा जयसिंह व शिवाजी के बीच
- शिवाजी के मंत्रिमंडल को क्या कहा जाता था ?-अष्टप्रधान
- शिवाजी की दरबार की भाषा क्या थी ?-मराठी
- गुरिल्ला युद्ध का पथ प्रदर्शक कौन था ? -शिवाजी
- नाना फडनवीस का मूल नाम क्या था ?-बालाजी जनार्दन भानु
- शिवाजी की मंत्रीपरिषद् में प्रधानमन्त्री को क्या कहा जाता था ?-पेशवा
- शिवाजी ने तोपें और गोला बारूद किससे प्राप्त किये थे ?-पुर्तगालियों से (SSC-CGL-2011)
- पेशवाओं का संस्थापक कौन था ?-बालाजी विश्वनाथ
- प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध किस संधि के बाद समाप्त हुआ था ?-सालबाई
- शिवाजी का राज्याभिषेक कब हुआ था ?-1674
- शिवाजी को हारने के लिए औरंगजेब ने किसको भेजा था ?-राजा जय सिंह
- शिवाजी के समसामयिक मराठा संत का क्या नाम था ? -संत तुकाराम (SSC-CGL-2012)
- शिवाजी के राज्य की राजधानी कहाँ थी?-रायगढ़
0 Comments