Aadhaar se Bank me NPCI Link Kaise Kare 2026 | DBT Enable Full Process

 NPCI जिसका Full form "National Payments Corporation of India" है, ये Retail Payments और Settlement System को चलाने के लिए एक Organization है जो Payment और Settlement System Act 2007 के आधार पर RBI और IBA बैंक द्वारा बढ़ावा दिया जाता है|

NPCI-क्या है? Link Activate from Bank: इसे बैंक खाते से कैसे जुडवाएं?
NPCI-Link Activate from Bank

NPCI की स्थापना भारत में सन 2008 ई. में की गई थी|

NPCI के वर्तमान CEO दिलीप असबे हैं|

हाल ही में NPCI बिना PIN डाले बायोमेट्रिक से Money Transfer की सुविधा लाने का काम करने जा रहा है|

NPCI का एक Product RuPay Card है जिसका प्रयोग Domestic Transfer के लिए किया जाता है|

यदि खाता NPCI से जुड़ा है तो आपको किसी भी सरकारी योजना का पैसा आपके खाते में आसानी से प्राप्त हो जाता है|

इसके लिए आपको बैंक जाकर बायोमेट्रिक या OTP के माध्यम से NPCI करा सकते हैं|NPCI कराते समय आपका बैंक खाता Active होना चाहिए| NPCI के माध्यम से केवल एक ही खाता जोड़ा जा सकता है|

NPCI कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

NPCI आप ऑनलाइन के माध्यम या अपने नजदीकी बैंक में या जनसुविधा केंद्र में जाकर करा सकते हैं जिसमें आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी|

  1. आधार कार्ड जो कि  NPCI कराने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है|
  2. पासबुक 
  3. मोबाइल जो आधार से लिंक हो वही लेकर जायें|
  4. NPCI फॉर्म जिसे भरकर आप बैंक में जमा करके भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं|ऑनलाइन में आप इसके बिना भी आसानी से घर बैठे कर सकते हैं|

Online NPCI कैसे करें 

  • सबसे पहले आप www.npci.org.in पर जाए 
  • इसके बाद Consumer Option पर क्लिक करें 
  • इसके बाद आप Bharat Aadhar seeding Enabler (BASE) दिखाई देगा जिसपर आप क्लिक करें 
  • इसके बाद आपको Request for aadhar seeding का Interface दिखाई देगा जहाँ पर आप आधार एवं खाते से सम्बंधित जानकारी भरकर Submit करें 
  • Submit पर क्लिक करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट NPCI के माध्यम से Enable कर दी जाएगी|
 आप बैंक में जाकर भी NPCI फॉर्म को भरकर उसके साथ आधार कार्ड तथा पासबुक की कॉपी को लगाकर जमा कर सकते है जिसमें दो से तीन दिन के अन्दर आपका NPCI सफलता पूर्वक हो जायेगा|

NPCI कैसे चेक करें?-NPCI Link Status 

NPCI को आप तीन तरह से बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं|

पहला तरीका 

  • सबसे पहले आप Aadhar की Site Uidai पर जाएँ जहाँ पर आपको आधार login पर जाना होगा|
  • जिसमें आपक Aadhar Number तथा OTP डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपके सामने Bank Seeding का आप्शन दिखाई देगा जिस आप क्लिक करें|
  • Bank Seeding पर क्लिक करते ही आपके सामने जो भी बैंक NPCI System से जुड़ी होगी उस बैंक का नाम तथा update होने वाली तारीख दिखने लगेगी|

दूसरा तरीका 

  • आप सीधे google पर NPCI लिखकर सर्च करें|
  • इसके बाद NPCI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ|
  • जिसमें आपको Consumer आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आप Bharat Aadhar Enabler (BASE) पर क्लिक करें|
  • Check Seeding Status पर क्लिक करें जिसके बाद आप आधार नंबर तथा OTP डालकर चेक स्टेटस पर क्लिक करें|
  • सबमिट करते ही आपके सामने Active Bank का नाम तथा Update से सम्बंधित डिटेल आपके सामने खुलकर आ जाएगी|

तीसरा तरीका 

आप अपने बैंक जिसमें आपका खाता है जाकर आप NPCI चेक करा सकते हैं इसके अलावा अपनी पासबुक भी अपडेट करा सकते हैं,आप कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी पता कर सकते हैं| 

NPCI का उद्देश्य एवं इसके फायदे 

  • NPCI का प्रमुख उद्देश्य Payment System को ऐसी सुविधा उपलब्ध करना है जिससे आम जनता को पेमेंट करने में आसानी हो|
  • UPI से सम्बंधित Transection, Tracking और Process Service प्रदान करता है|
  • सरकारी योजनाओं का पैसा जैसे- गैस सब्सिडी, किसान सम्मान निधि, पेंशन  आदि का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में Transfer हो जाता है|

DBT Enable कैसे करें 

DBT का मतलब Direct Benefit Transfer है| इसे Enable करने के लिए जिस बैंक खाते में आपका NPCI है उसी बैंक में जाकर  फॉर्म भरकर उसके साथ ही आधार एवं पासबुक जमा करके Enable करा सकते हैं| इस प्रक्रिया में 2 से 3 दिन तक का समय लग जाता है| DBT Enable कराने में आपका बैंक खाता Active होना चाहिए|
अगर आप जिस बैंक में आप का खाता है उस बैंक का नेट बैंकिंग चलाते है तब भी आप उसे लॉग इन करके DBT Enable कर सकते हो|

RuPay Card

ये पेमेंट सिस्टम भारत में विकसित किया गया है जिसका प्रयोग भारत के किसी भी ATM, POS Device या e-Commerce के लिए आसानी से कर सकते हैं|

RuPay Card लेने का फायदा 

RuPay Card एक बेहतरीन सुविधा देते हैं जिसका प्रयोग करके आप निम्न सेवाओं का लाभ ले सकते हैं|

  • Transection आसानी से कर सकते हैं
  • Reward मिलते हैं
  • Shopping करना आसान होता है
  • UPI से लिंक करके पैसे भेज या मंगा सकते हैं|

UPI App में RuPay Card कैसे लिंक करें 

  • सबसे पहले आप Play Store पर जाएँ जहाँ से आपको UPI App डाउनलोड करें|
  • इसके बाद UPI App के अन्दर जाकर RuPay Card in UPI पर क्लिक करें|
  • जिस बैंक का RuPay कार्ड आपके पास है उस बैंक को चुनें|
  • इसके बाद 6 अंकों का UPI Pin Set करें|
  • इस प्रकार आपका RuPay Card UPI से कनेक्ट हो जायेगा जिसके माध्यम से आप अपने पैसे मंगा सकते हैं|

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

1. NPCI के वर्तमान CEO कौन हैं? - श्री दिलीप असबे 

2. NPCI का पूरा नाम क्या है? - National Payment Corporation of India (NPCI)

3. NPCI की स्थापना कब हुई थी? - 19 दिसम्बर 2008 में

4. NPCI लिंक किस बैंक से कर सकते हैं? - किसी भी बैंक से

5. NPCI को लिंक न करने पर क्या होगा? - किसी भी सरकारी योजना का पैसा प्राप्त करने में परेशानी प्राप्त होगी 

6. NPCI को बैंक से कैसे जोड़ें? - बैंक जाकर इसे आसानी से जुडवा सकते हैं|


उम्मीद है इस पोस्ट से आपको महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गयी होगी इसी प्रकार और अधिक जानकारी पाने के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं|
धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments