उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा RTE योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो के लिए कक्षा 1 या नर्सरी में निशुल्क एडमिशन कराया जाता है| सरकार का उद्देश्य सभी को शिक्षा का समान अवसर प्रदान करना है जिसमे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चे वंचित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति(ST), अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC), दिव्यांग बच्चे आदि शामिल किये गए हैं|
![]() |
| RTEUP Admission 2026-Free Admission |
इस फॉर्म को भरने तथा रिजल्ट आने के बाद बच्चे का एडमिशन की सारी जानकारी आपको इस पोस्ट के मध्यम से दी जाएगी|
ऑनलाइन फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियाँ
|
|
2 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 |
|
|
|
|
|
|
|
|
इसी प्रकार हर साल सरकार द्वारा तिथियाँ निर्धारित की जाती है जो समय-समय पर सरकार की ऑफिसियल वेबसाईट पर उपडेट की जाती हैं|
ऑनलाइन फॉर्म भरने में लगने वाले दस्तावेज
- बच्चे का आधार कार्ड
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
- बच्चे की जाति
- निवास प्रमाण पत्र
- माता या पिता की आय
- माता पिता का आधार कार्ड
- मोबाइल
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप सरकार की ऑफिसियल वेबसाईट पर जायें|
- Online Application/Student Login Option पर क्लिक करें|
- New Registration पर क्लिक करें|
- बच्चे से सम्बंधित बेसिक जैसे बच्चे का नाम,जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, मोबाइल, पता तथा अन्य जानकारी भरें
- इसके बाद सारे डॉक्यूमेंट जैसे पता से सम्बंधित निवास, जन्म से सम्बंधित जन्म प्रमाण पत्र,जाति, बच्चे की एक फोटो, पासबुक अपलोड करें|
- इसके बाद आप अपने नजदीकी स्कूल का चयन करें जिसमें आप अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं|
- Final Submit पर क्लिक करके प्रिंटआउट प्राप्त करें|
रिजल्ट कैसे देखें
ऑनलाइन फॉर्म भरने के एक सप्ताह के भीतर सरकार की ऑफिसियल वेबसाईट पर रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा जिसमें बच्चे का नाम तथा मिलने वाले कॉलेज से सम्बंधित सारी जानकारी इसमें प्राप्त हो जायेगी|बच्चों का चयन सरकार द्वारा Online Allot किया जाता है| इसके बाद स्कूल जाकर Admission Confirm कराना होता है|
उम्मीद है ये महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त हो गयी होगी और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ऑफिसियल वेबसाईट पर भी जा सकते हैं|

0 Comments