नवाबों का शहर लखनऊ जीके : Important Lucknow GK in Hindi

इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के  के इतिहास, दर्शनीय स्थल,खानपान और यहाँ की संस्कृति, यहाँ के शिक्षण संस्थान आदि  के बारे में व और भी बहुत सारी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करेंगे इसलिए आप सभी इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें और अपनी नॉलेज को बेहतर बनाएं|
नवाबों का शहर लखनऊ जीके : Important Lucknow GK in Hindi
Important Lucknow GK in Hindi


जैसा कि हम सभी जानते हैं, लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है| ये शहर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक द्रष्टि से काफी जाना जाता है| लखनऊ को "नवाबो का शहर", "शायरी की धरती" के नाम से भी जाना जाता है| इसका ऐतिहासिक सम्बन्ध नवाबो से जाना जाता है| 18वीं सदी में नवाब-उद-दौला ने लखनऊ को अपनी राजधानी बनाया| पहला स्वतंत्रता संग्राम के समय भी लखनऊ का अहम योगदान रहा|

लखनऊ में घूमने वाले स्थान

लखनऊ में स्थित बड़ा इमामबाड़ा व छोटा इमामबाड़ा काफी प्रसिद्द दर्शनीय स्थल है| बड़ा इमामबाड़ा में भूल-भुलैया विश्व प्रसिद्द है,ये लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र में स्थित है| इसमें लगभग 1000 से ज्यादा रास्ते हैं|इसका निर्माण आसफ-उद-दौला ने किया था|बड़ा इमामबाड़ा अकाल पड़ने पर  गरीबों को रोजगार देने के उद्देश्य से बनाया गया था| यहाँ पर नवाब आसफ-उद-दौला और उनके परिवार की सदस्यों की कब्रे भी बनायी गयीं हैं| इसमें बिना स्तम्भ के बना एशिया का सबसे बड़ा गुम्बद आकार का हॉल बना है|
लखनऊ में एक रूमी दरवाजा जो कि तुर्की शैली में बनाया गया है,काफी प्रसिद्द है|इसे लखनऊ का प्रतीक के रूप में माना जाता है|ये बड़ा इमामबाड़ा के ठीक सामने स्थित है| ये दरवाजा बिना किसी लोहे या स्टील के आकार के सहारे बनाया गया है|इसे लखनऊ का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है|
यहाँ पर एक विशाल अम्बेडकर स्मारक भी है जो सामाजिक न्याय और समता को समर्पित है|ये स्मारक लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है| इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है जो बेहद आकर्षक दिखते हैं|इसके परिसर में काफी ऊंचे-ऊंचे स्तम्भ लगे बनाए गए हैं जो शक्ति और स्थिरता को दर्शाते हैं|
लखनऊ की गोमती नदी उत्तर प्रदेश की एक मात्र ऐसी नदी है जो लखनऊ के बीचों-बीच शहर से होकर बहती है| गोमती नदी गंगा की सहायक नदी है|इसका उद्गम स्थल उत्तराखंड राज्य के चम्पावत जिले से होता है| गोमती नदी की लम्बाई लगभग 940 किमी है|ये नदी गाजीपुर के पास गंगा नदी में मिल जाती है|हिन्दू धर्म में इसे पवित्र नदी के रूप में माना जाता है|

लखनऊ का खानपान 

लखनऊ का खानपान काफी स्वादिष्ट होने के कारण फेमस है यहाँ के खानपान में रबड़ी , कुल्फी आदि काफी फेमस है| यहाँ का पारम्परिक खानपान वधि रसोई से मिलता है जो भरपूर मसालेदार और खुशबूदार होते हैं|यहाँ की चांट भारत की सबसे स्वादिष्ट चांट के रूप में मानी जाती है|हजरतगंज और गोमती नगर में इसकी काफी सारी दुकानें लगती हैं|यहाँ पर घी में तला हुआ ब्रेड तथा चीनी की चासनी काफी स्वादिष्ट लगती है|

लखनऊ के शिक्षण संस्थान 

लखनऊ के प्रमुख शिक्षण संस्थान निम्नलिखित हैं
  • लखनऊ विश्वविध्यालय :- इसकी स्थापना संन 1921 ई. में की गयी थी|इसें कला, वाणिज्य, विधि प्रबंधन आदि की शिक्षा प्रदान की जाती है|
  • किंग जार्ज मेडिकल युनिवर्सिटी :- ये भारत का प्रमुख शिक्षण संस्थान है| ये लखनऊ के चौक में स्थित है|
  • बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय:- ये विश्वविद्यालय विधि से सम्बंधित विश्व विद्यालय है जो आशियाना स्थान पर स्थित है|
  • अटल बिहारी बाजपेयी यूनिवर्सिटी:- यहाँ मेडिकल से सम्बंधित शिक्षा दी जाती है| इसकी स्थापना उत्तर प्रदेश अधिनियम 2018 के तहत की गयी थी|

लखनऊ में यातायात के संपर्क 

लखनऊ का चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन मेन स्टेशन हैं|
लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है जो जिसमे लोग एक देश से दूसरे देश में आसानी से जा सकते है| ये हवाई अड्डा पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह के नाम से बनाया गया है जिन्होंने देश के किसानो के लिए काफी काम किया| यहाँ से दिल्ली,मुंबई, कोलकाता आदि बड़े शहरों में आसानी से पहुंचा जा सकता है|

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)


1. लखनऊ किस नदी के किनारे स्थित है?- गोमती

2. लखनऊ में स्थित बड़ा इमामबाड़ा किसने बनवाया था?- नवाब असफ-उद-दौला

3. अम्बेडकर पार्क लखनऊ के किस शहर में स्थित है? - गोमती नगर 

4. उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम बताइए- लखनऊ

5. नवाबो का शहर किसे कहा जाता है? - लखनऊ (Imp)

6. अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय कहाँ पर स्थित है? -लखनऊ

7. रूमी दरवाजा किस शैली का बनाया गया है? - फ़ारसी

8. चौधरी चरण सिंह अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा किसकी याद में बनाया गया- चौधरी चरण सिंह (imp)

9. अमौसी हवाई अड्डा को और किस नाम से जाना जाता है? -चौधरी चरण सिंह अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा

10. नाबार्ड की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी? - चौधरी चरण सिंह (imp)


उम्मीद है दोस्तों ये जानकारी आपको पसंद आई होगी| इसी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं|

Post a Comment

0 Comments