![]() |
| Sahara Refund Portal 2026 |
सहारा में इन सोसाईटी में लगा हुआ पैसा होगा वापस |
वैसे तो सहारा काफी सारी सोसाईटी में बटी थी जैसे- सहारा क्यू शॉप, सहारा गोल्ड आदि लेकिन नीचे दी गयी सोसाईटी में अगर आपका पैसा लगा है तभी आपका रिफंड मिलेगा|
- Sahara Credit Cooperative Society Ltd. (SCCSL)
- Saharayan Universial Multipurpose Society Ltd. (SUMSL)
- Humara India Credit Cooperative Society Ltd. (HICCSL)
- Stars Multipurpose Cooperative Society Ltd. (SMCSL)
ऑनलाइन कराने पर आवश्यक Document |
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार से लिंक मोबाइल
- बैंक आधार कार्ड से लिंक होनी चाहिए
- पैन कार्ड (यदि आपका रिफंड अमाउंट 50,000 रूपये से अधिक है)
Sahara के लिए Apply कैसे करें. |
अगर आपका पैसा सहारा में लगा है तो उसे ऑनलाइन करके अपना रिफंड पा सकते हैं| ऑनलाइन करने के लिए आप निम्न स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं|
- सबसे पहले Sahara Refund Search करेंगे तो आपको पहली वेबसाइट CRCS Sahara Portal दिखाई देगा उसपर आप क्लिक करें|
- इसके बाद Dipositor Registration पर क्लिक करें
- इसमें आपको आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करना होगा
- रजिस्टर होने के बाद पुनः आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करें|
- इसके बाद आपको आधार से लिंक बैंक दिखाई देगी यदि आपके आधार से लिंक बैंक न दिखाई दे तो आप नजदीकी बैंक में जाकर NPCI करना पड़ेगा तब आपकी बैंक दिखाई देगी|
- इसके बाद नेक्स्ट करें और उसके बाद सहारा बांड से सम्बंधित जानकारी मांगी जायेगी जैसे- कम्पनी नाम, सर्टिफिकेट नंबर, रसीद संख्या, तारीख, जितने का आपने बीमा करवाया वह तारीख, और जितना पैसा आपने बीमा के समय दिया वह Amount भरें|
- इसके बाद आपसे Document अपलोड करने के लिए कहा जायेगा जिसमें आपको एक फॉर्म निकलेगा उसे भरकर फोटो, सिग्नेचर लगाकर उसे अपलोड करना पड़ेगा
- सारी प्रक्रिया करने के बाद फाइनल सबमिट करके प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें
- प्रिंट रसीद में आपको 45 दिन का समय दिया जाता है पैसा आपके खाते में आने का या रिजेक्ट होने का, इसलिए आप अपना स्टेटस 45 दिन बाद अवश्य चेक करें|
आवेदन करने के बाद लगने वाला समय |
जब आप अपना फॉर्म सरकार के सहारा रिफंड पोर्टल पर सबमिट करते हैं तब आपको एक प्रिंट प्राप्त होता है जिसमें लिखा होता है कि आपके द्वारा भरा गया फॉर्म का सत्यापन करने के बाद 45 दिन के भीतर आपके दावे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी|आपके द्वारा किये गए दावे की धनराशी आपके आधार कार्ड से लिंक खाते में ट्रान्सफर कर दी जायेगी|ऑनलाइन करने के बाद लगभग 45 दिन के अन्दर सहारा रिफंड का पैसा आता है| इन सारी प्रक्रिया करने के बाद फिर भी कभी-कभी सहारा रिफंड का पैसा आने में समय लग जाता है|
सहारा रिफंड की समस्याएं |
सहारा रिफंड के लिए ऑनलाइन कराने पर कई समस्या आ सकती है जिसमें प्रमुख समस्याएं है जैसे-कहते में NPCI न होना, मोबाइल पर OTP न आना, बैंक शो न करना, बांड में भरी जानकारी का साफ न दिखाई देना, ये सारी आम समस्याए जो निवेशकों को काफी दिक्कत कर रही हैं जिससे वह अपना फॉर्म ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं|
समस्या का समाधान |
इस समस्या का समाधान निम्न प्रकार से कर सकते हैं
- यदि आपके बैंक खाते में NPCI नहीं है तो आपका बैंक पोर्टल पर शो नहीं करेगा तो आप सबसे पहले बैंक जाकर खाते में NPCI जरूर करा लें इसके बाद आप अपना आवेदन भरकर प्रक्रिया पूरी करें|
- यदि आपके मोबाइल पर OTP प्राप्त नहीं हो रहा है तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल आधार कार्ड से लिंक है कि नहीं , यदि नहीं तो सबसे पहले आपको आधार सेंटर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराएं इसके बाद अपना आवेदन कराएँ|
- यदि बांड में आपकी जानकारी साफ-साफ नहीं दिख रही है तो आपको प्राप्त हुई रसीदों में देखना होगा जिसमें कुछ जानकारी वहां से प्राप्त हो सकती है, इसके अलावा आपको सहारा इंडिया की पासबुक भी मिली होगी उसमे भी आपको जरूरी जानकारी प्राप्त करके अपना फॉर्म कम्पलीट करा सकते हैं|
सहारा का Status कैसे चेक करें |
सहारा का आवेदन करने के बाद यदि आप अपना पैसा चेक करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट CRCS-Sahara Refund Portal पर जाना होगा|
इसके बाद Resubmission Option पर क्लिक करें जिसमें आपसे Claim Request Number (CRN) डालने के लिए बोला जायेगा|
जैसे ही CRN नंबर तथा कैप्चा भरकर लॉग इन करेंगे तब आपको Status दिखाई देगा जिसमें यदि आपके फॉर्म में कोई कमी नहीं है तो Claim Processed लिखकर आयेगा|इससे ये पता चल जायेगा की आपका पैसा खाते में पहुँच गया लेकिन यदि Deficiency लिखकर आता है तो इसका मतलब आपके खाते में कोई कमी है|Deficiency Option पर क्लिक करके आप कमी को देखकर उसे दोबारा सही करके Submit करें जिसके कुछ दिनों बाद आप अपना रिफंड ले सकते हैं|
उम्मीद है सहारा इंडिया रिफंड से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गयी होगी फिर भी यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप हमे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं|इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप सहारा रिफंड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं|
धन्यवाद !

0 Comments